महासमुन्द

आरटीई: दूसरे चरण में 246 का चयन, 94 सीटें अब भी खाली
02-Aug-2025 4:42 PM
आरटीई: दूसरे चरण में 246 का चयन, 94 सीटें अब भी खाली

महासमुंद,2अगस्त। आरटीई के तहत कल दूसरे चरण की लॉटरी निकाली गई। जिसमें 246 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। अब इन विद्यार्थियों को आबंटित स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा। 2 चरणों में लॉटरी निकाले जाने के बाद भी 94 सीटें अब भी खाली है। फिलहाल अब इन खाली सीटों को भरने के लिये शासन से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में बच्चों के आवेदन के पूर्व 217 स्कूलों टीका पंजीयन किया गया। इसके तहत आवेदन लेने की प्रक्रिया 31 मार्च तक में चली। प्रथम चरण के लिए कुल 1712 या सीटों के लिए 3230 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदन के सत्यापन ही सीटों के लिए 1453 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। प्रथम चरण में चयनित कुल पांच विद्यार्थियों में से निर्धारित समय में 1372 ने ही स्कूलों में दाखिला लिया।

 चयन के बाद भी 81 विद्यार्थियों ने स्कूलों में दाखिला नहीं लिया। दूसरे चरण के लिए 578 आवेदनए 246 का चयन हुआ। आरटीई प्रभारी देवेश चंद्राकर ने बताया कि दूसरे चरण शेष बीच 340 सीटों के लिए 20 से 30 जून तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें कुल 578 आवेदन प्राप्त हुआ। आवेदन के सत्यापन के बाद 31 जुलाई को लाटरी निकाली गई। जिसमें 246 का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि आरटीई दो चरणों की लाटरी निकाले जाने के बाद भी अभी कुल 1712 सीटों में से 94 सीटें खाली है। खाली सीटों को भरने अभी तक शासन से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।


अन्य पोस्ट