महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1अगस्त। जिले के एकमात्र अंग्रेजी माध्यम कॉलेज स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय महासमुंद में छत्तीसगढ़ के समस्त महाविद्यालय में लागू एनईपी 2020 एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सुझाव गए दिशा निर्देशों के तहत नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन किया गया। पुष्प व तिलक वंदन के साथ सभी छात्र-छात्राओं ने अपने कक्ष में प्रवेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रमुख प्राचार्य प्रो. अनुसूइया अग्रवाल के उद्बोधन से हुई। तत्पश्चात महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों के द्वारा अपने-अपने विषय पर संक्षिप्त जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रतिमा चंद्राकर हिंदी द्वारा किया गया।
इस दौरान रवि देवांगन सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र, तरुण कुमार बांधे सहायक प्राध्यापक वाणिज्य, अतिथि व्याख्याता डॉ.ग्लैडिस एस मैथ्यू समाजशास्त्र, हरिशंकर नाथ राजनीति विज्ञान, मुकेश सिन्हा कंप्यूटर एप्लीकेशन, माधुरी दीवान वाणिज्य, आलोक हिरवानी कंप्यूटर साइंस, चित्रेश बरेठ रसायन शास्त्र, संजय कुमार अंग्रेजी, खुशबू सिन्हा ग्रंथपाल, जगतारण बघेल लैब टेक्नीशियन, शेषनारायण साहू लैब टेक्नीशियन, नानक साहू कंप्यूटर ऑपरेटर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।