महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 31 जुलाई। अयोध्या धाम से क्षेत्र में कथा करने आई राष्ट्रीय स्तर की कथा वाचिका साध्वी राधिका किशोरी ने फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में ओवरब्रिज के साइड में जमीन पर ही बैठ कर अपने अनुयायियों से चर्चा में मशगूल रही।
राष्ट्रीय कथावाचक साध्वी राधिका किशोरी की सादगी से राहगीर उस समय आश्चर्यचकित रह गए, जब पदमपुर ओडिशा से कथा कर निजी कार से रायपुर जाते समय अंजली ओवरब्रिज के पास उनके अनुयायियों ने उन्हें रोक लिया। अनुयाइयों के प्रेमभाव से प्रभावित साध्वी कार से उतर कर उनसे मिलने आए दर्जन भर महिलाओं एवं अनुयाइयों का अपनत्व देख कर उन्होंने सहृदयता दिखाते हुए सडक़ किनारे ही डिवाइडर पर जमीन में ही बैठ गई और करीब 10 मिनट से अधिक समय तक साध्वी एवं अनुयाइयों के बीच मेल मुलाकात का दौर चलता रहा। साध्वी राधिका किशोरी की इस सहृदयता देख कर राहगीर भी यह देख कर रोमांचित होते रहे कि व्यास गद्दी पर बैठने वाली और अध्यात्म का विशाल ज्ञान समेटे साध्वी किस तरह अपने अनुयायियों से बात करने सडक़ किनारे जमीन पर ही बैठ कर चर्चा कर रही हंै।
उनकी इस सहृदयता की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है। अनुयाइयों में पुनीत सिन्हा, उमेश दिक्सित, पोला राम डड़सेना, विनय गार्डिया, सुखसागर जगत, प्रमिला सिन्हा एवम प्रेरणा सिन्हा सहित दर्जनों महिला पुरुष एकत्र थे।