महासमुन्द

मुस्की-खट्टीडीह को जल्द मिलेगी पहचान-सुधा चन्द्राकर
31-Jul-2025 4:16 PM
मुस्की-खट्टीडीह को जल्द मिलेगी पहचान-सुधा चन्द्राकर

महासमुंद, 31 जुलाई। महासमुंद जनपद के क्षेत्र क्रमांक 10 की सदस्य और संचार संकर्म सभापति सुधा योगेश्वर चन्द्राकर ने बताया है कि बहुत जल्द ग्राम पंचायत गोपालपुर के आश्रित ग्राम मुस्की और खट्टीडीह में उनकी अनुशंसा भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। कभी हरियर गांव के नाम से प्रदेश भर में अपनी अनोखी पहचान बनाने वाले मुश्की और खट्टीडीह तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता तक नहीं था। आज वहांंंंंं पर नहर लिंक रोड बन गई है और अब प्रवेश द्वार की स्वीकृति मिली है। दोनों गांवों के ग्रामीणों की लम्बे समय से मांग रही है कि गांव में प्रवेश द्वार हो और गांव के नाम को दर्शाता रोशनी वाली एलईडी लाइट हो। ताकि रात के अंधेरे में भी गांव को उसकी पहचान दे।


अन्य पोस्ट