महासमुन्द

मवेशियों को सडक़ पर न छोडऩे मुनादी
31-Jul-2025 4:11 PM
मवेशियों को सडक़ पर  न छोडऩे मुनादी

महासमुंद, 31 जुलाई। नगर पालिका ने सडक़ों पर घूमते आवारा पशुओं की समस्याओं से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए गये हैं। बुधवार को नगर पालिका के सभी वार्डों में मुनादी कर पशु मालिकों को चेतावनी दी है कि वे अपने गाय, बैल एवं अन्य जानवर खुले में न छोड़े। यदि पशुओं को नहीं बांधा गया तो उनके खिलाफ  कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका ने साफ  कर दिया है कि खुले में छोड़े गये पशुओं को पकडक़र गौशाला भेजा जाएगा। साथ ही जिन पशुओं की पहचान की जाएगी, उनके मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें नोटिस भी भेजा जाएगा।

इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे ने बताया कि गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पशु खुले मिले तो कठोर कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मुनादी के माध्यम से चेतावनी पहले दी जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने बताया है कि बारदृबार समझाइश के बाद भी कुछ ग्रामीण एंव शहरी पशुपालक जान बूझकर अपने पशुओं को छोड़ देते हैं। जिससे ये पशु नगर के मुख्य मार्ग, बाजार,आदि में घूमते नजर आते हैं। जिसके कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। मुनादी के माध्यम से पशु पालकों को चेतावनी दी जा रही है। 

देखा गया है खुले में घूमने वाले अधिकतर पशुओं पर टैग लगा होता है। ऐसे पशुओं को चिन्हित कर पशुपालन विभाग द्वारा वेरिफिकेशन पश्चात करवाई करने का निर्देश दिया गया है।


अन्य पोस्ट