महासमुन्द
महासमुंद, 31 जुलाई। महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के ग्राम नरसिंगपुर में बेटियों को चिकन सब्जी खिलाने से मना करने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर पति ने पत्नी से मारपीट की और पत्थर फेंककर मारा। जिससे उसकी पत्नी के सिर पर चोट लगी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम नरसिंगपुर निवासी हेमलता ताण्डी ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को शाम करीब 5 बजे उसका पति त्योफिल ताण्डी चिकन सब्जी लेकर घर आया और अपनी दोनों बेटियों को चिकन खिलाने लगा। हेमलता ने त्योफिल ताण्डी को मेरे बच्चों को बाहर का चिकन सब्जी क्यों खिला रहा है कहकर मना किया। इसी बात को लेकर त्योफिल आवेश में आकर हेमलता को हाथ-मुक्के से मारने लगा व गले को भी पकड़ा था। इसके बाद पास में पड़े हुए पत्थर से फेंककर मारा जिससे हेमलता के सिर पर चोंट लगी है। घटना के बाद हेमलता डरकर अपनी छोटी बच्ची को पकडक़र अपनी छोटी बहन अंजना नंद के घर चली गयी और घटना के संबंध में उसे सारी बातें बताई। हेमलता, सरपंच नवलीन मांझी और उप सरपंच रजनी बाघ तथा जसवंती नाग के साथ डायल 112 वाहन से इलाज कराने शासकीय अस्पताल बसना पहुंची। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी त्योफिल ताण्डी के खिलाफ 115-2 बीएनएस, 296बीएनएसए 351-2 बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।