महासमुन्द

5 दिनों की बारिश से कोडार में 70 फीसदी भरा पानी
30-Jul-2025 4:56 PM
5 दिनों की बारिश से कोडार  में 70 फीसदी भरा पानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 जुलाई। बीते पांच दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते बागबाहरा कैचमेंट एरिया से पर्याप्त पानी आने के कारण कोडार बांध में कुल क्षमता का 70 प्रतिशत जल भराव हो गया है और यह क्रम लगातार जारी है। कोडार बांध में अभी तक 21.40 फ ीट पानी भर गया है।

मालूम हो कि 30.50 फीट कुल क्षमता वाले कोडार बांध में बागबाहरा के नवापारा, खल्लारी, पटेवा,गबौद, सरायपाली, खैरवार, ठुमसा सहित 14 गांव कोडार बांध के कैचमेंट एरिया में आते हैं। जब बारिश होती है तो इन गांवों के जंगल, नालों व खेतों से पानी बहकर कोडार बांध तक पहुंचता है जिससे बांध में पर्याप्त पानी एकत्रित होता है।  इसके बाद बांध में एकत्रित पानी का उपयोग खरीफ  फसल धान के लिए एक साल दाएं नहर से व दूसरे साल बाएं नहर से सिंचाई के लिए किया जाता है। इसके अलावा ग्रीष्मकाल में दाएं व बाएं दोनों ओर की नहर से लगभग 50 गांवों के तालाब भरे जाते हैं। ताकि इन पांवों में निस्तारी की समस्या न हो। इस साल 1 अप्रैल से 4 मई तक निस्तारी के नए बांध से पानी छोड़ा गया। बाद कोडार 5.70 फीट पानी शेष रह गया था। गर्मी पानी के वाष्पीकरण के बाद 5.30 फ ीट नहीं बचा था।

इस बार मानसून की शुरूआत में गर्मी में निस्तारी के लिए पानी देने के बाद 29 जून को कोडार में 5.30 फीट पानी था। मानसून की शुरूआत के बाद 1 जुलाई को 7.50 फीट, 10 जुलाई को यह बढक़र 14.50 फीट हो गया। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है।

जिससे बागबाहरा के कैचमेंट एरिया से बांध में लगातार पानी एकत्रित हो रहा है। 25 जुलाई तक बांध में 17.70 फीट पानी था जो अब 21.40 फीट हो गया है। पिछले पांच दिनों में ही कोडार में 3.7 फीट पानी भरा है। अब आगामी 3 दिनों के लिये मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।


अन्य पोस्ट