महासमुन्द

खाद से भरा ट्रक कीचड़ में फं सा, कृषि अफ सरों ने बरामद किया
30-Jul-2025 4:56 PM
खाद से भरा ट्रक कीचड़ में फं सा, कृषि अफ सरों ने बरामद किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 जुलाई। बसना-सांकरा राजमार्ग पर ओडिशा की ओर जा रही ट्रक में सुपर डीएपी खाद भरा था। जिसे कृषि विभाग ने जब्त कर लिया है।

बताया गया कि ग्राम गरीपुर के जंगल के पास कल पूर्वान्ह 11 बजे ट्रक का एक पहिया मिट्टी में फंस गया। इससे रास्ता जाम हो गया। पतासाजी करने पर ट्रक में लोड खाद के मालिक की जानकारी नहीं मिल पाई थी। जिसके कारण अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा ओंकारेश्वर सिंह की मौजूदगी में कृषि विभाग पिथौरा के द्वारा खाद की जब्ती की कार्रवाई की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि लारीपुर छत्तीसगढ़ सीमा का आखिरी गांव है। इसके आगे ओडिशा राज्य है। लारीपुर में कृषि की कोई बड़ी दुकान नहीं है।  लोगों को अंदेशा है कि खेती किसानी के समय में रासायनिक खाद की किल्लत बनी हुई है। मेन रोड चौड़ी सडक़ को छोड़ कर खाद से भरी ट्रक संकरी छोटी सडक़ से ओडिशा की ओर जा रही थी। अत: खाद के अवैध परिवहन एवं कालाबाजारी का संदेह के चलते अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा ओंकारेश्वर सिंह ने ट्रक समेत खाद को बरामद कर लिया है। जबकि ट्रक और खाद के मालिक की पतासाजी जारी है।


अन्य पोस्ट