महासमुन्द
साढ़े 6 हजार टन खाद बिक्री के लिए शेष
30-Jul-2025 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,30जुलाई। उप संचालक कृषि एफ आर कश्यप ने जानकारी दी कि जिले की सभी कृषक सहकारी समितियों से खाद प्राप्त कर सकते हैं। 1 अप्रैल से 28 जुलाई की स्थिति में जिले के सहकारी समितियों में कुल 40 हजार 309 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है। जिसमें से 33792 टन खाद का वितरण किया जा चुका है। अब तक भंडारित खाद में सहकारी समितियों में यूरिया 19 हजार 165 टन, सुपर फॉस्फेट 9 हजार 827 टन, पोटाश 2 हजार 780, डीएपी 4 हजार 934 एवं एनपीके 3 हजार 604 टन भंडारित किया गया है। वर्तमान में 06 हजार 517 टन खाद विक्रय हेतु शेष है। जिसमें यूरिया 2 हजार 08 टन, सुपर फॉस्फेट 2 हजार 414, पोटाश 661, डीएपी 794 एवं 640 टन एनपीके खाद उपलब्ध है। जिसका समितियों द्वारा किसानों को विक्रय किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे