महासमुन्द
एस. आलोक का तबादला, जिपं महासमुंद के नए सीईओ होंगे नंदनवार
30-Jul-2025 4:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 जुलाई। आईएएस हेमंत रमेश नंदनवार जिला पंचायत महासमुंद के नए सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। वे जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक का स्थान लेंगे। मालूम हो कि श्री नंदनवार समेत 5 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश कल जारी हुआ है। वे 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पहले उनका चयन भारतीय वन सेवा के लिए भी हुआ था। वर्तमान में वे सीईओ जिला पंचायत बीजापुर हैं। इसके पूर्व वे सरायपाली एसडीएम तथा सहायक कलेक्टर महासमुंद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे