महासमुन्द
महासमुंद, 30 जुलाई। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.करुणा दुबे के निर्देशन, विभागाध्यक्ष राजनीतिशास्त्र प्रो.मालती तिवारी एवं विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र दिलीप कुमार बढ़ाई सहायक प्राध्यापक की उपस्थिति में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत एमए द्वितीय सेमेस्टर समाजशास्त्र में इंटर्नशिप कार्यक्रम सामाजिक क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण सामाजिक संस्थाओं में संपन्न होने पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण एवं संबंधित संस्था से आए अतिथियों का सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र दिलीप कुमार बढ़ाई सहायक प्राध्यापक ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य एवं इंटर्नशिप कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रो.करुणा दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत विद्यार्थी सामाजिक क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य में रोजगार के अवसर प्राप्त के सकेंगे साथ ही उनमें सामाजिकता का विकास होगा।
विभागाध्यक्ष राजनीतिशास्त्र प्रो. मालती तिवारी ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप प्रोग्राम से प्राप्त अनुभवों का उपयोग अपने अध्ययन में करने के लए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उपस्थित निरंजन साहू,संचालक फार्चून बहुदिव्यांग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागबाहरा ने अपने सामाजिक अनुभव साझा करते हुए अपने विद्यालय के बच्चों की दैनिक समस्याएं, उनके निवारण के साथ सामान्य जनजीवन से एकीकृत करने के लिए शारीरिक सहयोग, शिक्षा, रोचक गतिविधियों से सिखाने का प्रयास की जानकारी दी। इला जंघेल अधीक्षक शासकीय बहुदिव्यांग विशेष विद्यालयए खैरा ने इन बच्चों की शारीरिक मानसिक अक्षमताओं के साथ उन्हें दैनिक कार्य करने की आत्मनिर्भरता, आपसी सहयोग से सिखाने व व्यवहार करने के संबंध में अपने विचार प्रकट किए।
रुचि ठाकुर, सहायक शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान, आशियाना वृद्धाश्रम,महासमुंद के द्वारा विद्यार्थियों को वृद्धजनों की देखरेख,स्वास्थ्य, मानसिक दशा के संबंध में विस्तृत जानकारी, प्रशिक्षण एवं संबंधित कियाकलापों के बारे में भी बतलाया।
उदेधन पश्चात् विद्यार्थियों को इंटर्नशिप प्रोग्राम की समाप्ति पर प्रमाण पत्र वितरित किया गया। समाजशास्त्र विभाग की ओर से समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह मोमेंटो भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन चितेश्वरी साहू जनभागीदारी शिक्षक एवं आभार प्रदर्शन शिवानी तावेरकर अतिथि सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र ने किया। कार्यक्रम में दिव्या ठाकुर, नर्सिंग स्टॉफ उपस्थित थे। इस अवसर पर एम ए द्वितीय सेमेस्टर समाजशास्त्र के विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप के अनुभव साझा किए।