महासमुन्द

महासमुंद के 23 तीरंदाजी खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण
21-Jul-2025 3:32 PM
महासमुंद के 23 तीरंदाजी खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में पदक जीतकर हरियाणा में

अन्तरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रही महासमुंद की पद्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,21जुलाई। भारतीय खेल प्राधिकरण साई बहालगढ़ सोनीपत हरियाणा में पद्मा साहू पिता वेदराम साहू अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण साई रायपुर में संजय सोनवानी पिता धन्नू सोनवानी, नवलीन कौर छाबड़ा पिता अरविंद छाबड़ा, हेमंत निषाद पिता जुगेश्वर निषाद, राहुल, तोरण यादव पिता नेतराम यादव, सत्यम साहू प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसी तरह स्व कोंदूराम वर्मा खेल अकादमी रायपुर में गणेशू पिता विजय लाल, राहुल धीवर, कुशोराम पिता मनाराम साहू, देविका साहू पिता टीकम साहू, दिलेश्वरी साहू पिता चन्द्रशेखर साहू प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इसके अलावा खेलो इंडिया एक्सीलेंसी सेंटर बेहतराई बिलासपुर में टोपू पिता ओंकेश ध्रुव, प्रियांशु साहू पिता राकेश साहू, कमलेश साहू पिता चन्द्रशेखर साहू, भास्कर साहू, अमर सबर पिता प्रांती सबर, चांदनी साहू पिता बलदेव साहू, जया पहाटिया, तृषा प्रजापति, चांदनी साहू, वैशाली साहू, यामिनी साहू आवासीय खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

जिले के खिलाडिय़ों की उपलब्धि हैकि 38वां नेशनल गेम्स उत्तराखंड 2025 में चांदनी साहू तीरंदाजी खिलाड़ी ने इंडियन राउंड के व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक एवं इंडियन राउंड के टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा नगद राशि देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

जिसमें जिले की तीरंदाजी खिलाड़ी चांदनी साहू को व्यक्तिगत इंडियन राउंड में सिल्वर मेडल जीतने के लिए 3लाख,20 हजार एवं टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने के लिए 1लाख,20 हजार रुपए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान किया गया है। नेशनल गेम्स उत्तराखंड में जिले की पद्मा साहू तीरंदाजी खिलाड़ी ने कंपाउंड राउंड में प्रतिनिधित्व किया। 31वीं एनटीपीसी सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप जमशेदपुर झारखंड में चांदनी साहू, सत्यभामा साहू, पद्मा साहू की भागीदारी रही।

वहीं 44 वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप बोलपुर पश्चिम बंगाल में चांदनी साहू, सत्यभामा साहू, पद्मा साहू, जया साहू, नवलीन कौर छाबड़ा, तोरण यादव, कमलेश साहू की भागीदारी रही। 40 वीं एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया था जिसमें पद्मा साहू 03 पदक जीतने में सफल रहीं। जिसमें 01 स्वर्ण, 02 कांस्य पदक शामिल हैं।    

जानकारी मिली है कि मिनी राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भी जया पहाटिया, चांदनी साहू, टुकेश साहू, पीयूष, नमन मांझी, लक्ष्मण चंद्राकर व वैशाली साहू ने भागीदारी की है। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि जिले से बाहर राष्ट्रीय खेल अकादमी हरियाणा में 01, बिलासपुर में 11 एवं रायपुर साईं सेंटर व खेल अकादमी रायपुर में 11 कुल 23 तीरंदाजी खिलाड़ी आवासीय खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

खेल अधिकारी के अनुसार इससे पहले ये सभी खिलाडिय़ों ने अपनी प्रारंभिक अभ्यास महासमुंद जिले में खेलों इंडिया लघु केंद्र खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, हीरू साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक के नेतृत्व में तथा बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ.विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू तथा छात्रावास अधीक्षक बॉल आश्रम डॉ. पुरेन्द्र चंद्राकर, खेल शिक्षक पिरित राम साहू, संजय पैकरा, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, ऋषि साहू, हिरेंद्र देवांगन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हुए चयनित हुए हैं।                        

उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं एवं आगे बढ़ाने में भारतीय आर्चरी एसोसिएशन उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका एवं कैफ़ीन होम लिमिटेड रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला तीरंदाजी संघ का सहयोग रहा।

 

जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे का विशेष सहयोग रहा हैं जिसके माध्यम से समय समय पर खेल संसाधनों की उपलब्धता, ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर, संभाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, खेल अकादमी में प्रवेश कराया गया।

वर्तमान में खेलों इंडिया लघु केंद्र खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित केंद्र में 45 खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करने शामिल होते हैं तथा बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में 35 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। शासन की योजनाओं से महासमुंद जिले में  तीरंदाजी खेल का विकास किया जा रहा हैं जिसमें शासकीय उमावि बकमा बागबाहरा, शासकीय उमावि कोमाखान, शासकीय उमावि खोपली बागबाहरा, पी एम श्री आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा एवं पी एम श्री इंग्लिश मीडियम स्कूल बसना में पहल की गई है।


अन्य पोस्ट