महासमुन्द

देवरी स्कूल में विद्यालय स्तर पर जूनियर रेडक्रॉस गठित
20-Jul-2025 4:09 PM
देवरी स्कूल में विद्यालय स्तर  पर जूनियर रेडक्रॉस गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 जुलाई। बागबाहरा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में शनिवार को विद्यालय स्तर पर जूनियर रेडक्रॉस का गठन किया गया। विगत दिनों महासमुंद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के व्याख्याता परस राम सिन्हा शामिल हुए। जिला रेडक्रॉस के तत्वावधान में बागबाहरा ब्लाक के रेडक्रॉस सचिव के पद पर व्याख्याता परस राम सिन्हा को नियुक्त किया गया।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में विद्यालय स्तर पर जूनियर रेडक्रॉस का गठन किया गया और रेडक्रॉस के स्वयं सेवकों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता,पीडि़त के बेहोश होने की स्थिति में सहायता और जलने का उपचार,आग से बचाव का तरीका, सांप काटने पर प्राथमिक सहायता, अत्यधिक रक्त बहने की स्थिति में सहायता इत्यादि की जानकारी काउंसलर परस राम सिन्हा ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान सभी बच्चों को जानकारी देकर समाज सेवा में सदैव समर्पित रहने की बात कही गई। जहां भी आवश्यकता हो वहां स्वयंसेवकों को निस्वार्थ उपस्थित होने कहा गया।

इस मौके पर व्याख्याता संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, नीलू सोनी, रवि प्रकाश पात्रे, बी एल टंडन, शिक्षक देवनारायण चंद्राकर,उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर,पुष्कर भारती, लीलाधर वर्मा, कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव और रेडक्रॉस के सदस्य यामिनी यादव, फिजा ठाकुर, प्रमिला निषाद, रीना पटेल, धनेश्वरी सेन, भेष कुमारी साहू, मंदाकिनी श्रीवास, मंजुला यादव, ऐश्वर्या साहू सहित अन्य मौजूद थे।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने बताया कि रेडक्रॉस का गठन सेवा भावना के लिए हुआ है। शिविर के माध्यम से रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करना और स्वयं रक्तदान करना, विभिन्न जागरूकता रैली जैसे नशामुक्त भारत, मतदाता जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम इत्यादि का आयोजन करना होता है।

 इस अवसर पर सुष्मिता पटेल, खेमा निषाद,दीक्षा देवांगन, सेजल यादव, पिंकी निषाद, संजना साहू, दीपिका देवांगन, गायत्री ठाकुर, गायत्री साहू, देवा, भूपेश कुमार सेन, लोकेश साहू, ओमप्रकाश साहू, धनेश निषाद, ताराचंद साहू, नेमेंद्र यादव सहित छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

 


अन्य पोस्ट