महासमुन्द

महासमुंद, 9 जुलाई। पटेवा मार्ग में छछान पहाड़ी के पास एक युवक की लाश मिली है। जानकारी मिली है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। घटना की सूचना पर पटेवा पुलिस ने जांच उपरांत मामला विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह बीते 6 महीने से घर से निकल गया था। पटेवा थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने बताया कि मृतक शीतकुमार बरिहा पिता स्व. धुर सिंह बरिहा ग्राम थांगनपुर थरगांव का रहने वाला था। वह मानसिक रूप से कमजोर था। जो 6 महीने पहले अपने घर से निकल गया था। कुछ दिनों पहले उसे पिथौरा में घूमते हुए देखा गया था।
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है। सडक़ किनारे दुकान में लगे सीसीटीवी की मदद से गाड़ी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
परिजनों को सूचना दे दी गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की विवेचना की जारी हैै।