महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8जुलाई। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर के नेतृत्व में महासमुंद विधानसभा से कल 10 बसों सहित 150 गाडिय़ों में 1000 से अधिक कार्यकर्ता रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के किसान जवान संविधान सभा में शामिल हुए। भारी बारिश के बीच भी कांग्रेस जनों का उत्साह कम नहीं हुआ।
सभा में शामिल होने रायपुर प्रस्थान के दौरान पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने कहा कि सभा में जाने से हमें बारिश भी नहीं रोक सकी। भाजपा के कुशासन से आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान हैं। आदिवासियों से उनकी जमीनें छीनी जा रही है। देवभूमि के जंगलों को काटा जा रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा, रोजगार के अवसर खत्म किए जा रहे। शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देने शासकीय स्कूलों को बंद किया जा रहा। शिक्षकों के पद खत्म किए जा रहे हैं। जल, जंगल, जमीन को उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है। संविधान का बार बार अपमान किया जा रहा है। इन सभी बातों को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खडग़े का रायपुर आगमन हुआ। जहां महासमुंद के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के लाखों छत्तीसगढय़िा शामिल हुए और आने वाले समय में प्रदेश में बदलाव का संकल्प लिया।
श्री चंद्राकर के नेतृत्व में महासमुंद शहर सहित झलप, पटेवा, धनसुली, जलकी, नरतोरा, नायकबांधा, खैरा, खरोरा, नंदगांव, अमावश, अमलोर, खट्टी, अछरीडीह, खट्टीडीह, झालखम्हरिया, अछोला, बम्हनी, बरोण्डाबाजार, बांसकुड़ा, बावनकेरा, गढ़सिवनी, लंहगर, लभराखुर्द, लभरा कला, बडग़ांव, बोडऱीदादर, खरोरा, बेमचा, घोड़ारी, बेलसोण्डा, चिंगरौद, कांपा, परसकोल, कोसरंगी, लाफिनकला, कौवांझर, कोलपदर,कछारडीह,चुहरी,छपोराडीह, बोरिद, केशवा, मोहकम, कनेकेरा, मरौद, मोरधा, मानपुर,मचेवा, खड़सा, पीढ़ी, मालीडीह, बेलटुकरी, खैरझिटी, मुड़मार,बिरकोनी, कांपा, खट्टीडीह, सिरपुर,मुस्की, सिनोधा, मुनगासेर,छिलपावन, जोबाकला, भुरका, जोरातराई, भटगांव, सरेकेल, भलेसर, तेलीबांधा, परसदा ख, फ रफौद, पासीद, रूमेकेल, पचरी, रामखेडा, रायतुम, बम्बुरडीह, साराडीह, जोगीडीपा, सोरिद, सिनोधा, तमोरा, परसदा ब, तुमगांव, बकमा, तेन्दूवाही, मुरकी, जोबा, मोरधा, पतरापाली, मोंगरा, उमरदा, मुड़मार, बोरियाझर आदि ग्रामों के लोग शामिल हुए।