महासमुन्द

शालेय शतरंज स्पर्धा, 145 खिलाडिय़ों ने लिया हिस्सा
07-Jul-2025 2:31 PM
शालेय शतरंज स्पर्धा, 145 खिलाडिय़ों ने लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,7 जुलाई। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय तुमगांव में विकासखंड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न शालाओं के लगभग 145 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय तुमगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग, शासकीय डीएमएस उच्चतर माध्यमिक शाला महासमुंद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेवा, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय महासमुंद, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महासमुंद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छापोराडीह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी आदि विद्यालय के खिलाड़ी शामिल हुए।

इनमें 25 खिलाड़ी जिला स्तरीय स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता पिथौरा में 12 जुलाई को आयोजित है। उसके लिए शुभकामनाएं प्रदान की गई। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता भी पिथौरा में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के वरिष्ठ

 

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता आई एल साहू एवं अश्वनी कुमार धीवर, के द्वारा सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं प्रदान की गई।

इस आयोजन में मुख्य रूप से डॉ. सुनील भोई, हीरेंद्र कुमार साहू, कामता प्रसाद साहू, अंजनी साहू, सेवन दास मानिकपुरी, दोलेश होता, राजेश्वरी ध्वंशी, तृषा शर्मा, नीलम कुमार सिन्हा, वैभव मानिकपुरी, रामेश्वरी दीवान, विनय राठौर, जितेन ठाकुर, विपिन साहू आदि व्यायाम शिक्षक प्रभारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट