महासमुन्द

हिन्दू वाहिनी संगठन पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं का शपथ ग्रहण
02-Jul-2025 4:48 PM
हिन्दू वाहिनी संगठन पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं का शपथ ग्रहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,2जुलाई। राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा महासमुन्द जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का शपथ ग्रहण  कार्यक्रम कनेकेरा के प्रसिद्ध में मंदिर कनेश्वर धाम परिसर में सम्पन्न हुआ। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री मोहनी शर्मा ने कहा कि हिन्दुओं की यह संस्था राष्ट्रीय स्तर से संचालित है और इसे ब्लॉक तहसील स्तर तक विस्तारित किया जा रहा है जिसमें मातृशक्ति को ज्यादा से ज्यादा जोड़े जाने का बीड़ा महिला प्रकोष्ठ ने उठाया है। संगठन की महिलाओं के कन्धों पर यह दायित्व है जिसे सफल करेंगे।

          विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने शपथ लेने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुये कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए हिन्दू वाहिनी संगठनों की आवश्यकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री राम मंदिर निर्माण कर पूरे देशऔर विश्व को संदेश दिया है। इस संगठन में बड़े बड़े लोग प्रसिद्ध विभूति जुड़े है इसे नीचे स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है। जिला पंचायत सदस्य जूगनू चन्द्राकर ने कहा कि मेरे पंचायत क्षेत्र में आयोजन हो रहा है सभी का स्वागत है। संगठन आगे और मजबूत हो ऐसी मेरी प्रेरणा है।

          शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं छग प्रदेश के अध्यक्ष रोशन दुबे थे। अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री मोहनी शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चन्द्राकर जुगनू, पार्षद भाऊराम साहू, पियुष साहू, हनीष बग्गा उपस्थित थे।

       

   दीप प्रज्ज्वलन उपरांत शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे ने कहा कि संगठन हमेशा ऐसे निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं का आदर करता है। हमें गर्व है कि हमारे संगठन में कई ऐसे महान समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ता हंै जो लग्न से संगठन के कार्य में लगे हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आव्हान पर महासमुंद जिले की तरह सभी जिलों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करना है।

          उन्होंने शपथ लेने वाले सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चन्द्राकर ने कहा कि संगठन के द्वारा सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर भारत देश को और मजबूत बनाना है। इसके लिए हिन्दू वाहिनी राष्ट्रीय हिन्दू बाहिनी संगठन के कार्यकर्ताओं पर बागडोर है। रोशन दुबे द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ एवं प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन गरियाबंद जिला प्रवक्ता नरेन्द्र शर्मा ने किया। शपथ ग्रहण प्रमुख रूप से भोलाराम चौहान जिला मंत्री, डॉ.रूदेश सिन्हा, मिंजून साहू, रीमा शर्मा, मंजुला शर्मा, महासमुंद जिला प्रभारी सीता यादव, सुलेखा शर्मा सहित समस्य महिला सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट