महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जुलाई। 33वीं राष्ट्रीय जूनियर बेसबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 27 जून से एक जुलाई तक गढ़मुक्तेश्वर जिला पाटन उत्तरप्रदेश में आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले के तुमगांव के पार्थ ने छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल होकर रजत पदक जीतने में सफलता हासिल की है।
इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ की टीम का चयन किया गया था। जिसमें महासमुंद जिले से पार्थ शर्मा पिता हर्ष शर्मा का चयन हुआ था। जिसने राष्ट्रीय बेसबॉल चैंपियनशिप में जीतने में सफलता हासिल की है। तुमगांव निवासी पार्थ वेडनर मेमोरियल स्कूल महासमुंद में अध्ययनरत हैं। डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक प्राप्त किया है। जहां आसपास क्षेत्र के बच्चे शामिल होते हैं।
तुमगांव एवं भोरिंग में संचालित खेल मैदान में विगत वर्ष 65 बच्चों ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए एवं 95 बच्चों ने विभिन्न खेलों रग्बी,सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, एथलेटिक्स, तलवारबाजी,हैंडबॉल में से राज्य स्तरीय ओपन प्रतियोगिता में शामिल हुए। जानकारी अनुसार केवल बेसबॉल में प्रतिवर्ष 30 से 40 खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं 40 से 50 खिलाड़ी राज्य स्तरीय ओपन प्रतियोगिता में शामिल होते हैं। इसी मैदान से ही 3 खिलाड़ी नेशनल गेम्स उत्तराखंड में शामिल हुए। 2 खिलाड़ी विश्वविद्यालय के सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए। राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता में पार्थ के रजत पदक जीतने पर अध्यक्ष नगर पंचायत पार्षद गौतम सिन्हा, पार्षद चोवाराम तांडेकर, पार्षद यादव, भुवनेश्वर साहू, विजय कुमार लहरे,खेल अधिकारी खेल साहू, पंच अभिषेक नेहरू, वेद प्रकाश साहू, सावित्री बाई, यशवंत साहू, राहुल यादव, पिंटू सिंह, हर्ष शर्मा, जमील कुरेशी, रितेश अग्रवाल, कुबेर साहू, के के चंद्राकर,संगीता रात्रे, प्राचार्य जियो वर्गिश, जितेंद्र साहू, बलराम नेताम, डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग, छन्नू साहू व्यायाम शिक्षक वेडनर मेमोरियल स्कूल, एवन कुमार साहू, अभिषेक निर्मलकर,जगदीश, अभिषेक नेहरूस लिशांशु, नैतिक, सेवन, बेसबॉल खेल संघ पदाधिकारियों एवं खिलाडिडय़ों ने बधाई दी।