महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जून। जिले के सांकरा स्थित आधार पंजीयन केन्द्र,ग्राम कोमाखान हॉट बाजार,ग्राम सुहागपुर चौकी बुंदेली,छुईपाली साप्ताहिक बाजार,बीके बाहरा साप्ताहिक बाजार, बल्दीडीह हॉट बाजार, घोड़ारी चौक,वेटनरी पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद, भंवरपुर शिशु मंदिर, भुरकोनी हॉट बाजार, आत्मानंद हाई स्कूल महासमुंद में साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, यातायात सुरक्षा, नशामुक्ति महिला संबंधी सुरक्षा एवं डायल 112 की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की। बताया कि कोई भी अनजान व्यक्ति को अपने फोन की ओटीपी न बताएं। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
किसी भी अनजान व्यक्ति को फ ोन पे,गूगल पे के माध्यम से पैसा ना भेजें। कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई या जज बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं। अनजान नम्बर से वीडियो कॉल ंन करे। किसी के हाथ में अपना मोबाइल न दें। फ ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 एवं साइबर थाना में शिकायत करें।