महासमुन्द

सागरपाली को मंत्री का आश्वासन मिला था, पर सडक़ नहीं मिली
28-Jun-2025 5:46 PM
सागरपाली को मंत्री का आश्वासन मिला था, पर सडक़ नहीं मिली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28जून। जिले के सरायपाली से सरसींवा मार्ग पर स्थित ग्राम सागरपाली एक जंक्शन के रूप में है जहां से तीन नगरों सरायपाली, बसना व सरसींवा की तरफ  सडक़ें जाती है। यह रास्ता अत्यंत जर्जर हो चुकी है।

मंत्री के आश्वासन, विधायक की अनुशंसा, सत्ताधारी नेताओं के वादे के बाद भी एक हजार मीटर की मुख्य सडक़ नहीं बन पाई है। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़़ों छोटी, बड़ी वाहनों व यात्री बसों का आवागमन होता है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह व्यवसायिक, शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र का केंद्रबिंदु भी है।

लगभग सवा किलोमीटर तक लंबे और घने बसाहट वाली इस ग्राम के मध्य से ही मुख्य सडक़ जाती है। सागरपाली चौक से सडक़ किनारे बने स्वागत द्वार तक लगभग एक हजार मीटर की सडक़ अत्यंत जर्जर है और यह बड़े-बड़े गड्डों में बदल चुका है। अभी बरसात का मौसम है। अत: इन गड्डों में इतना पानी भर चुका है कि छोटी वाहनें तो निकल ही नहीं पा रहीं। यात्री बसें जान को जोखिम में डालकर इन गड्डों से निकलती हैं। विधायक चातुरी नंद ने लोक निर्माण के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस जर्जर मार्ग के निर्माण व मरम्मत करवाने के लिए पत्र भी लिखा गया था।

धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी के बाद इसकी मरम्मत भी हुई थी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के ग्राम प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया था। मंत्री का आश्वासन मिला था।


अन्य पोस्ट