महासमुन्द

80 लाख का 4 क्विंटल गांजा संग युवक गिरफ्तार
27-Jun-2025 3:53 PM
80 लाख का 4 क्विंटल गांजा संग युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 जून। गुरूवार को सिंघोड़ा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान टाटा कंटेनर में ओडिशा से गांजा का परिवहन करते नाकाबंदी कर पकड़ा है। पुलिस ने वाहन अंदर बने एक विशेष चेम्बर में 16 नग प्लास्टिक बोरियों में भरा 4 सौ किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 80 लाख रूपये बताई गई है।

 मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक भूरे रंग की टाटा कंटनेर ट्रक आता दिखा। जिसे पुलिस ने एनएच 53 ग्राम सिल्की ढाबा के सामने जाकर नाकाबंदी किया। मुखबीर की सूचना मुताबिक कंटेनर में एक व्यक्ति सवार था। जो पुलिस को देखकर गाड़ी तेज चलाकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर अंतत: दबोच लिया। पूछने पर सवार व्यक्ति ने अपना नाम आर.ओझा सूरत गुजरात हाल मुकाम यूपी निवासी होना बताया है। भागने का कारण पूछने पर उसने गांजा होना बताया। इसके अलावा एक मोबाइल कीमत 10 हजार, कंटेनर व 16 पैकेट गांजा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 ख के तहत कार्रवाई की है।


अन्य पोस्ट