महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 जून। आज 27 जून को वन मंडल महासमुंद, वन परिक्षेत्र महासमुंद में एक दंतैल के विचरण की खबर है। वन विभाग के मुताबिक यह दंतैल रात्रि में वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 46, 54 से निकल कर ग्राम तालाझर के खेतों से होते हुए वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 155, 156 के जंगल में विचरण कर रहा है। दंतैल का वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 155, 156 का जंगल है। इसके बाद इसके कक्ष क्रमांक 158, 159, 126, 127, 54, 46 कीओर जाने की संभावना है।
विभाग ने ग्राम तालाझर, केशलडीह, सुकुलबाय, नांदबारू, खिरशाली, बंदोरा, दलदली, रायमुड़ा, झाखरमुड़ा, अचानकपुर, फुसेराडीह के ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा है कि कोई भी जंगल न जावें, सतर्क रहें, हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देवें। उक्त सूचना देने वाले कर्मचारी का नाम डेहराराम यादव, वन विकास निगम के चौकीदार अनुज कुमार हाथी मित्र दल महासमुंद है।