महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 जून। जिला प्रशासन महासमुंद के तत्वावधान में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक के दिशा निर्देश में हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय आदर्श महासमुंद के सभा कक्ष में मीसाबंदी विषयक संगोष्ठी एवं देशभक्ति पूर्ण तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण से हुई जहां अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा, खेल अधिकारी अंजली बरमाल के मार्गदर्शन में किया गया।
यह रैली स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रॉस तथा विभिन्न शालाओं से आए छात्र.छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से नगर के प्रमुख चौको महात्मा गांधी चौक, टाउन हॉल होते हुए सेजेस विद्यालय सभा कक्ष में एक सभा में परिवर्तित हुई। सभा में नगर के प्रख्यात साहित्यकारों एवं कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से छात्रों के भीतर देशभक्ति और लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
उमेश भारती गोस्वामी मृदुल ने अपनी प्रेरणादायक कविता धरती चलती तारे चलते, चांद रात भर चलता है, टेकराम सेन चमक ने वंदे मातरम भारत भाग्य विधाता, सुरेंद्र अग्निहोत्री आगी ने प्रताडि़त मीसा के बंदी, भागवत जगत भूमिल ने जो देशहित से डिग जाये,रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा और विस्तृत संविधान है। जिसे सभी को समझना, सम्मान देना और पालन करना चाहिए। सेजेस के प्राचाय हेमेन्द्र आचार्य ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा संविधान के सम्मान से जुड़ी है।
अत: प्रत्येक छात्र को इसका ज्ञान अवश्य होना चाहिए। स्वागत भाषण बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा तथा आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा ने किया। कार्यक्रम संचालन खेमिन साहू ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में सीएसी पवन साहू, सुरेंद्र चंद्राकर,ईश्वर कुमार, शांतनु वर्मा, चंद्रशेखर डोरा, शिक्षक लता वैष्णव, नीलू चंद्राकर, केशव साहू, भुनेश्वर साहू सहित शिक्षकों एवं कर्मियों का विशेष सहयोग रहा।