महासमुन्द
4 लाख के जेवर बरामद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 जून। महासमुंद पुलिस को प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा दिलाने के नाम पर ठगी एवं चोरी करने वाले गिरोह को पकडऩे में सफलता मिली है। पुलिस ने जिले में ठगी एवं चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ठगों ने जिले के महासमुंद, तुमगांव, पटेवा और तेन्दूकोना क्षेत्र में ठगी को अंजाम दिया है। ये आरोपी ग्रामीण महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर फोटोग्राफ लेने के बहाने सोने चांदी के आभूषणों को ठगी एवं चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 78 हजार कीमत के सोने के जेवर कुल वजनी 17.98 ग्राम एवं 1 लाख 10 हजार कीमत के चांदी के जेवर कुल वजनी 1000.09 ग्राम तथा 01 नग मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल कुल जुमला कीमती 3 लाख, 98हजार, 610 रुपए, तीन लाख अ_ानबे हजार छ: सौ दस रुपए जब्त किया है। सायबर सेल की टीम एवं थाना महासमुंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई है।
गौरतलब है कि प्रार्थिया पुनिया बाई ध्रुव खरोरा महासमुंद ने थाना सिटी कोतवाली महासमुंद आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 जून की सुबह करीब 9 बजे मोटर सायकल में दो व्यक्ति आये और अपने आप को प्रधानमंत्री आवास संबंधित अधिकारी बताकर चांदी का माला 10 तोला, कान में पहने सोने का टाप वजनी 2 ग्राम तथा हाथ में पहने ऐंठी 16 तोला को लूटकर ले गए।
विवेचना के दौरान सायबर सेल एवं थाना महासमुंद पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर एवं आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया तथा संदिग्ध लोगों की पता तलाश की तो सूचना मिली कि सीसीटीवी फुटेज से मिलता-जुलता व्यक्ति रेलवे स्टेशन रोड में घूम रहा है।
सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम नारद गेण्ड्रे ग्राम बिलाड़ी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर बताया। बताया कि प्रार्थिया के घर में जाकर प्रधानमंत्री आवास के नाम पर चांदी-सोने के गहने को चोरी किया है।
दूसरे व्यक्ति के बारे में अरोपी ने बताया कि चन्द्र कुमार महासमुंद बस स्टैण्ड के पास है और उसने भी इसि मामले में साथ दिया था। उक्त आरोपी को भी महासमुंद में गिरफ्तार किया गया। आरोपी चंद्र कुमार खरोरा जिला रायपुर हाल बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर का निवासी है। पुलिस टीम को आरोपियों ने बताया कि दोनों अपने-अपने लिए पक्का मकान बनाना चाहते थे। पैसा नहीं होने से मकान नहीं बना पा रहे थे। इसीलिए योजना बनाई कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवास का पैसा का झांसा देकर ठगी और चोरी करेंगे। आरोपियों ने महासमुंद जिले में ठगी के 6 घटनाओं को अंजाम देना मंजूर किया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 14 जून को ग्राम खरोरा महासमुंद में बुजुर्ग महिला से एक जोड़ी सोने का टॉप्स, 6 सोने का पत्ती लगा हुआ माला चोरी किया है। ग्राम जोगीडीपा पटेवा क्षेत्र से एक घर से एक जोड़ी चांदी का पायल एवं एक जोड़ी सोने का टॉप्स चुराया।
कौंवाझर तुमगांव क्षेत्र के एक घर से 01 जोड़ी सोने का टॉप्स, 4 जोड़ी चांदी का पायल, 3 चांदी का सिक्का, 01 चांदी का करधन चोरी की। ग्राम सिनोधा पटेवा क्षेत्र से 1 जोड़ी चांदी का पायल, 1 जोड़ी सोने का टॉप्स, 1 चांदी का चेन चुराया।
ग्राम साल्हेभांठा तेन्दूकोना क्षेत्र से 2 सोने का टॉप्स, 1 नग सोने का लॉकेट, 4 नग सोने का गेहूंदाना ठगी की है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवर टॉप्स, पत्ती, लॉकेट, गेहूं दाना, मंगल सूत्र, कुल वजनी 17.98 ग्राम कीमती 1लाख, 78 हजार, 480 रुपए एवं चांदी के जेवर पायल, एैंठी, करधन, सिक्का, चैन, अंगूठी, लच्छा,कुल वजनी 1000.09 ग्राम कीमती 1लाख,10 हजार, 130 रुपए एवं 01 नग मोबाइल 10 हजार रुपए, घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल कीमती 1 लाख रुपए बरामद किया है।
दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।