महासमुन्द

सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण
25-Jun-2025 3:59 PM
सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,25जून। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देश व सीएमओ अशोक सलामे के मार्ग दर्शन में स्वच्छता दीदियों व सफाई मित्रों के लिए आज स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन एसएलआरएम  सेंटर तुमाडबरी में किया गया। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यरत सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य जांच किया गया। शिविर में उनके ब्लड शूगर, ब्लड प्रेशर सहित धडक़न और अन्य कई प्रकार की जांच की गई। जांच उपरांत उन्हें अवश्यक दवा का वितरण किया गया। उपस्थित चिकित्सक ने उन्हें स्वास्थ्य संबधित आवश्यक सलाह भी दी। खान-पान से संबंधित परहेज के बारे में भी बताया गया है। इस मौके पर डा. जीएस दीवान, एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेन्द्र भारद्वाज, स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श, रमा महानंद, लैब टेक्नीशियन प्रमिला राना, मनीषा साहू,फ ार्मासिस्ट पवन साहू व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट