महासमुन्द

वीरांगना महारानी दुर्गावती को किया नमन
25-Jun-2025 3:35 PM
वीरांगना महारानी दुर्गावती को किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 जून। रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को महासमुंद के बीटीआई रोड पर स्थापित वीरांगना महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।

 

 मंत्री राजवाड़े ने वीरांगना के साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की एक महान वीरांगना थीं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका जीवन साहस, नेतृत्व, आत्मबलिदान और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती जैसी विभूतियां देश के युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मंत्री राजवाड़े ने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि वे रानी दुर्गावती के आदर्शों को अपनाएं और सामाजिक जागरूकताए शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं।


अन्य पोस्ट