महासमुन्द

खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण, अनियमितता पर नोटिस
20-Jun-2025 2:57 PM
खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण, अनियमितता पर नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 जून। अनुविभागीय कृषि अधिकारी भीमराव घोड़ेसवार एवं उर्वरक निरीक्षक उमेश चंद्राकर द्वारा तुमगांव क्षेत्र के निजी कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में उर्वरक, बीज एवं कीटनाशकों की स्कंध व मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं पाई गई, जो कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन है। इस पर संबंधित विक्रेताओं को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा जवाब प्रस्तुत करने हेतु समय-सीमा दी गई है।

 

कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देशित किया है कि जिले के कृषकों को गुणवत्ता युक्त कृषि आदान उपलब्ध हो एवं उन्हें किसी भी प्रकार की ठगी या भ्रम से बचाया जा सके, इसके लिए निरीक्षण दलों को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय निरीक्षकों एवं मैदानी अमले को चेतावनी दी गई है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कृषि विक्रय केंद्रों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर, मूल्य सूची एवं विक्रय रसीदें प्रदर्शित करें और नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। अनियमितता पाए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट