महासमुन्द

स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण 22 को, सरायपाली शिविर में
18-Jun-2025 2:55 PM
स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण 22 को, सरायपाली शिविर में

महासमुंद,18जून। जिले में संचालित स्कूल बसों की सुरक्षा और मानकों की जांच सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा 22 आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सरायपाली स्थित प्रतिभा पब्लिक स्कूल परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। 

जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी दी है कि यह शिविर सरायपाली और बसना तहसील के अंतर्गत संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों की स्कूल बसों के भौतिक निरीक्षण हेतु आयोजित किया गया है। इस दौरान प्रत्येक स्कूल बस का तकनीकी परीक्षणए फिटनेस जांच एवं सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा की जाएगी। परिवहन अधिकारी ने सभी स्कूल चालकों एवं परिचालकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि पर वाहन तथा सभी वैध दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान यदि कोई वाहन शिविर में प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो उस वाहन का फिटनेस निलंबन निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट