महासमुन्द

पतेरापाली में उल्टी-दस्त से 80 बीमार, 8 गंभीर को जिला अस्पताल भेजा
17-Jun-2025 4:05 PM
पतेरापाली में उल्टी-दस्त से  80 बीमार, 8 गंभीर  को जिला अस्पताल भेजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17जून। जिले के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पतेरापाली में उल्टी-दस्त से कुल 80 लोग प्रभावित हैं। इनमें से 8 गंभीर को स्वास्थ्य टीम ने जिला अस्पताल रिफर किया है। जहां सभी का उपचार जारी है। फिलहाल पतेरापाली में कैंप लगाया गया है।

ताजा जानकारी के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। ग्रामीणों को आसपास का पानी नहीं पीने की हिदायत दी गई है साथ ही जलस्त्रोतों से पानी के सेंपल लेकर पीएचई विभाग की् लेबोरेट्री मेें जांच केमिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह पतेरापाली के कुछ ग्रामीणों को पेट दर्द तथा दस्त की शिकायत शुरू हो गई। देखते ही देखते इसकी संख्या बढ़ती ही जा रही थी। इसे लेकर बागबाहरा स्वास्थ्य विभाग से जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली।

सूचना मिलते ही लगभग 7.30 बजे के आसपास स्वास्थ्य विभाग की डायरिया रोधी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति अपने नियंत्रण में लिया। इस दौरान यहां कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें से 8 लोग गंभीर मिले, जिन्हें डायरिया था। इनमें से 2 को बागबाहरा तथा 6 लोगों को जिला अस्पताल रिफर किया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

चिकित्सकों के पूछने पर पीडि़त ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने एक दिन पूर्व मछली की सब्जी खाया तो कुछ ने तालाब से लगे एक पंप का पानी पिया था। फलस्वरुप एकाएक सभी की तबीयत बिगडऩे लगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

डॉ. विकास चंद्राकर ने बताया कि कौन से जलस्त्रोत से उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल सभी जल स्त्रोतों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।


अन्य पोस्ट