महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17जून। स्कूल खुलने के पहले ही दिन कल संभागीय संयुक्त संचालक राकेश पाण्डेय ने सहायक संचालक अजीत सिंह जाट व आलोक चांडक के साथ ग्रामीण अंचल के स्कूलों में पहुंचकर स्कूल निरीक्षण किया। श्री पाण्डेय व टीम ने रायतुम के स्कूलों का निरीक्षण किया और वहां बच्चों के शाला प्रवेश, शाला की साफ.सफ ाई, पुस्तक, गणवेश वितरण की जानकारी ली। हायर सेकेंडरी स्कूल में संस्थागत अव्यवस्था को देख उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और शाला समय में अनुपस्थित पाये गए शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
संस्था में पदस्थ व्याख्यता अपर्णा पाल की अनियमित उपस्थिति पर उनके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं अनुपस्थित अवधि का वेतन आहरण करने वाले अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जावेगी। व्याख्याता आरती कुजूर, हेमपुष्पा ध्रुव, पूर्णिमा ठाकुर, सारिका सरकार, रूखमणी शर्मा तथा सहायक शिक्षक विज्ञान राकेश चंद्राकर का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश प्राचार्य को दिया गया।
रायतुम के पूर्व माध्यमिक शाला में अधिकारियों शाला प्रवेश उत्सव में शिरकत की और बच्चों को तिलक लगाकर शाला प्रवेड करवाया तथा गणवेश वितरण किय संभागीय संयुक्त संचालक श्री पाण्डेय व सहायक संचालक द्वय अजीत सिंह जाट व आलोक चांडक ने हायर सेकेंडरी स्कूल झलप का निरीक्षण किया। सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित मिले।
श्री पाण्डेय ने स्टाफ रूम में हायर सेकेंडरी झलप में पदस्थ समस्त शिक्षकों की बैठक ली और अध्यापन के टिप्स दिए। साथ ही शिक्षकों को हायर सेकेंडरी झलप का आगामी परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत लाने का टास्क दिया। उन्होंने शिक्षकों को डेली डायरी लिखने पाठ्य योजना बनाने के निर्देश दिए। सहायक संचालक लोक शिक्षण रायपुर आलोक चांडक को झलप स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत लाने का टास्क पूरा करने हेतु विद्यालय गोद लेने का निर्देश दिया और प्रति माह 2 बार विद्यालय का दौरा करने कहा साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद द्वारा माह में एक दिन दौरा किया जाएगा।