महासमुन्द

प्राथमिक शाला नवापारा में शाला प्रवेशोत्सव
17-Jun-2025 3:59 PM
प्राथमिक शाला नवापारा में शाला प्रवेशोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17 जून। सोमवार को शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा महासमुंद में शाला प्रवेश उत्सव बीजेपी के जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू के मुख्य आतिथ्य में स्व. अनवर कुरैशी एवं स्व. डॉ. मुमताज अहमद की स्मृति में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन नेवता भोज के साथ किया गया।

विद्यालय में दर्ज सभी बच्चों को आवश्यकता की समस्त सामग्री भेंट स्वरूप प्रधान पाठक साजिद खान कुरैशी ने प्रदान किया।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य संगीता चंद्राकर, समाज सेवी राहुल चंद्राकर, जिला स्काउट उपाध्यक्ष आनंद राम साहू, सरपंच पीतांबर ध्रुव, शिक्षिका सुधा कंचन मिंज, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भुवनेश्वरी ध्रुव एवम सदस्य, जी एल साहू शिक्षक, हिमांशी ध्रुव सहित समस्त पालकों की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट