महासमुन्द

भाजपा सरकार मात्र गरीबों को लाइन लगवाना चाहती है-अंकित
17-Jun-2025 3:48 PM
भाजपा सरकार मात्र गरीबों को लाइन लगवाना चाहती है-अंकित

पहले आधार अपडेट करने फिर राशन पाने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 17 जून।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने डबल इंजन सरकार में चावल उत्सव के नाम पर हितग्राहियों को छलने का आरोप लगाया है। तीन महीने का चावल बांटना असल में अपनी बला को हितग्राहियों के कंधों पर डालना है।

अंकित ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि तीन महीने का चावल एक साथ देने के पीछे सबसे बड़ी वजह है कि वर्तमान डबल इंजन सरकार में केंद्र और राज्य के पास प्रोसेस हुए चावल को रखने की जगह नहीं है और कुछ दिनों में चावल खराब होना शुरू हो जाता, दूसरी बड़ी वजह है कि अभी उपलब्ध ई पोश मशीन का टेंडर मार्च में खत्म हो गया बताते हैं और इस कारण फिंगर स्कैनिंग के जरिए खाद्यान्न बांटना मुश्किल हो चुका है। शासन ने इस हेतु एल ओ पोस मशीन को, एल आई पोस मशीन से बदलने ऑर्डर भी निकाला है जो आज दिनांक तक उपलब्ध नहीं हो पाई है और केंद्र और राज्य के कोटे के चावल को लेने के लिए प्रत्येक हितग्राही को तीन-तीन बार अंगूठा लगाना पड़ रहा है और पोस मशीन का टेंडर खत्म हो जाने के चलते अब ओटीपी के जरिए तीन माह के चावल के लिए छह-छह बार ओटीपी प्रत्येक कार्ड धारक से मंगवाने का काम करना पड़ रहा है जिसके कारण एक दिन में प्रत्येक राशन दुकानों में सुबह से रात तक लाइन लगाना पड़ रहा है और राशन लेने दो-दो दिन लग रहे हैं और वितरक चाह कर भी चावल वितरण जून अंत तक नहीं कर पाएंगे, जिससे वितरक और हितग्राही दोनों को दिक्कत आएगी । अब ओटीपी आवश्यक कर देने के पश्चात अधिकतर हितग्राहियों खासकर गरीबी रेखा के कार्ड धारियों या बुजुर्गों का आधार 2010-11 का कार्ड लिया हुआ है, उसके नंबर अब बदल चुके हैं तो अब हितग्राहियों को अब लाइन लगा कर आधार में अपना नया मोबाइल नंबर ले कर पुन: अपडेट करना पड़ रहा है, और उसमें प्रत्येक हितग्राही के आधार अपडेट और मोबाइल रिचार्ज के नाम पर सैकड़ों रुपए आने जाने में खर्च हो रहे हैं । अंकित ने बताया कि डबल इंजन की दुकानो में उपलब्ध करवाए और फिर से फिंगर से ही समस्या को तत्काल दूर करें और उसे सलरीकृत कर आम जन को उसका लाभ पहुंचवाए न कि प्रत्येक कार्ड धारी से सैकड़ों रुपए खर्च करवा राशन लेने चार-चार दिन लगवाए।


अन्य पोस्ट