महासमुन्द
मिडिल स्कूल कुम्हार पारा में शाला प्रवेशोत्सव
17-Jun-2025 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17 जून। सोमवार को वार्ड क्रमांक 24 मिडिल स्कूल कुम्हार पारा में शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर वार्ड पार्षद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को गणवेश वितरण किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मिडिल स्कूल के हेडमास्टर शिवकुमारी जायसवाल ने शाला के चारों तरफ बाउंड्रीवाल एवं बोर खनन के लिए बात रखी। उपरोक्त कार्यक्रम में शाला के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे