महासमुन्द

दंपति को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत
16-Jun-2025 4:05 PM
दंपति को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

महासमुंद, 16 जून। तेंदूकोना से काम करने के लिए बाइक से घोंच जाते हुए एक दंपति को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई है, जबकि पत्नी का इलाज जारी है। घटना तेंदूकोना थाना की है।

सेवक प्रसाद साहू निवासी तेंदूकोना 11 जून को सुबह 6.30 बजे अपनी पत्नी मुक्ता साहू के साथ अपनी बाइक से घोंच काम करने के लिए जा रहे थे। जेठू डबरी के पास विपरीत दिशा ग्राम घोंच की ओर से आ रही बिना नंबर स्वराज ट्रैक्टर का चालक अपनी ट्रैक्टर को तेजी और लापरवाहीपूर्वक व खतरनाक तरीके से चलाकर सेवक प्रसाद की बाइक को टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। हादसे में सेवक प्रसाद साहू की मौत हो गई है, जबकि पत्नी का इलाज जारी है।


अन्य पोस्ट