महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 जून। करणीकृपा संयंत्र के कथित अवैधानिक कृत्यों के विरोध में सत्याग्रही किसानों की मशाल रैली कल तेंदुवाही,कुकराडीह पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुर्इं।
इसके बाद शाम 5.45 बजे राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा की किसान क्रांति मशाल रैली तेंदुवाही कुकराडीह पहुंची। जिसके मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,संस्थापक जीपी चंद्राकर, वगेद्र सोनवेर, छन्नूलाल साहू थे। यह मशाल रैली गायत्री चौक से शुरू होकर स्कूल पारा, सतनामी पारा, साहू पारा, यादव पारा, सिदार पारा, कुकराड़ीह तक निकाली गई।
रैली शुरू होने के पहले सभी ने देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डेरहू राम साहू, चंद्रकुमार यादव उप सरपंच, देवनारायण साहूू, संतराम यादव, चमरू सेन, गोवर्धन यादव, तोषण दीवान, रामनारायण साहू, देवनाथ साहू, अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल आदि सैकड़ों किसान उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला संगठन प्रभारी अशोक कश्यप विज्ञप्ति में दी है।