महासमुन्द
ट्रांसफार्मर लगा तो ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 जून। महासमुंद जिले के कांपा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम परसवानी में ट्रांसफार्मर उड़ जाने से 1 सप्ताह से बिजली बंद थी। रविवार को ट्रांसफार्मर लगा तो गांव में लोगों ने राहत की सांस ली।
कांपा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम परसवानी गांव में पिछले 1 सप्ताह से ब्लैक आउट था। यहां ट्रांसफ ार्मर उड़ जाने से बिजली बंद थी। लोगों को घरों में चैन से सोने में दिक्कतें हो रही थी, वहीं किसानों को धान की थरहा देने सम्बन्धी दिक्कतें आ रही थी। बरसात के कारण जहरीले जीव जंतुवों का खतरा भी बना रहता है, इस बात को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जनपद सदस्य सुधा योगेश्वर चन्द्राकर के माध्यम से विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जाता रहा। पूरे एक सौ किलोवाट के ट्रांसफ ार्मर उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी समय लग रहा था। जिसे लेकर जनपद सदस्य लगातार अधिकारी के सम्पर्क में रहकर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की बात करते रहे। अन्तत: कल रविवार को 8 दिनों के लंबे इंतजार के बाद ट्रांसफार्मर लगा तो गांव में लोगों ने राहत की सांस ली।