महासमुन्द

पिकअप-बस की टक्कर में 3 घायल
16-Jun-2025 3:12 PM
 पिकअप-बस की टक्कर में 3 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16 जून। सोमवार सुुबह  पिकअप और बस की टक्कर में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

आज सुबह करीब 9 बजे नेशनल हाइवे 53 स्थित शिवा आईटीआई, ग्राम टेका के पास  पिकअप और तेज रफ्तार बस की टक्कर हो गई।

पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक  घायल ग्राम सांकरा का निवासी है, जबकि 2 अन्य सेवाईय्या गांव के बताए जा रहे हैं।

 दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।


अन्य पोस्ट