महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15जून। मानिकपुरी पनिका समाज के तत्वावधान में कबीर साहेब प्राकट्य दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्राकट्य दिवस पर मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक इकाई बसना के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में अध्यक्षता कर रहे सेवक दास दीवान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब के बताये हुए मार्ग का अनुशरण करते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाएंंंंंं। पनिका समाज आदि कबीरपंथी समाज है। आधुनिकता के दौर में संस्कारों को न भूलें। खानपान, रहन-सहन, आचार-विचार में शुद्धता लायें। कबीर पंथ सत्य का मार्ग है। कबीर पंथ को जिसने भी अपनाया है और कबीर की वाणीए साखी शब्द को आचरण में लाया है उसका जीवन धन्य हो गया है।
उन्होंने कहा कि कलयुग में सद्गुरु कबीर साहेब कमल पुष्प पर प्रकट हुए थे। इसी तिथि को प्राकट्य दिवस मनाते आ रहे हैं। सम्मान समारोह को जगदीश दास राजन संभाग प्रभारी, शीत गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पंचायत बसना, मलिन दास ब्लॉक अध्यक्ष पनिका समाज, एचडी महंत पत्रकार ने भी संबोधित किया।
उक्त अवसर पर पधारे सभी अतिथियों, पत्रकारों का अंगवस्त्र श्रीफल से सम्मानित किया गया। शरण दास राजन ने संचालन करते हुए सामाजिक एकता पर अपने विचार रखे। गौरटेक निवासी महेश दास की सुपुत्री प्रियंका मानिकपुरी ने कबीर भजन प्रस्तुत किया। प्रियंका सहित भजन मंडली की कबीर भजन पर शानदार प्रस्तुति की सराहना की गई। इस दौरान कबीर नगर बसना से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को महंत लखन मुनि साहेब प्राचीन कबीर कुटी तरेकेला ने श्वेत ध्वज दिखाकर रवाना किया।
प्राकट्य दिवस पर शोभायात्रा में पनिका समाज के पदाधिकारी, स्वजातीय बंधु, माताएं युवा साथी सैंकड़ों की संख्या में शामिल हुए। यह शोभायात्रा बसना शहर में भ्रमण करते हुए सांई नगर कबीर आश्रम पहुंची। साईं नगर के सामाजिक जनों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मलिन दास मानिकपुरी ब्लॉक अध्यक्ष, शोभी दास मानिकपुरी उपाध्यक्ष, रोहित दास सचिव, संत कुमार दास, प्रदीप दास राजन, दूरबीन दास, सोहन दास, निर्मल दास, सतीश दास, नेमी दास, गजानंद दास, अश्विनी दास, तुलसीदास ब्लॉक अध्यक्ष सरायपाली, आश्रित दास, सुंदर दास, गोरेलाल मानिकपुरी, वी. दास, नीर दास, महेश दास, तिलक दास, विजय दास, पत्रकार साथी आर के दास, अभय घृतलहरे, अरूण साहू के अलावा भारी संख्या में पनिका समाज के लोग उपस्थित थे।