महासमुन्द

रानी दुर्गावती के शहादत कार्यक्रम में महासमुंद आएंगे सीएम
15-Jun-2025 4:07 PM
रानी दुर्गावती के शहादत कार्यक्रम में महासमुंद आएंगे सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 24 जून को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। वे महासमुंद पहुंचकर ध्रुव गोड़ समाज व आदिवासी कर्मचारी संघ द्वारा गोंडवाना की महारानी रानी दुर्गावती के शहादत दिवस कार्यक्रम और जिले के सर्व आदिवासी समाज के नव निर्वाचित जिपं सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच का सम्मान समारोह कृषि मंडी महासमंद में शामिल होंगे।

कार्यक्रम तैयारी को लेकरमहासमुंद में शामिल होंगे। कार्यक्रम तैयारी को लेकर महासमुंद में बैठक हुई। बैठक के पूर्व में मुख्यमंत्री निवास में आदिवासी समाज की प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर 2 बजे के लिए सहमति दी। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रामविचार नेताम मंत्री आदिम जाति कल्याण विभाग, रूपकुमारी चौधरी सांसद, संपत अग्रवाल विधायकए सहित समाज प्रमुख एवं जनप्रतिनिधि होंगे।

 

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष मनराखन ठाकुर,जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर सहित समाज के प्रमुख गांव में बैठक लेर हे हैं। सभी को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव, जिपं उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष मनराखन ठाकुर, प्रदीप चंद्राकार जिला महामंत्री, राजकुमार पोडेटी, मोतीराम कमार जिलाध्यक्ष कमार समाज, गोपाल ध्रुव, बलराम ध्रुव, जनपद सदस्य, डागेश्वर ध्रुव, भागीराम ध्रुव, उदयभानु ध्रुव, दीपेश ध्रुव, प्रहलाद सिंह, हीरा साहू सहित समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे। 


अन्य पोस्ट