महासमुन्द

सर्व हिन्दू समाज का रक्तदान शिविर
15-Jun-2025 3:43 PM
सर्व हिन्दू समाज का रक्तदान शिविर

महासमुंद,15जून। विश्व रक्तदाता दिवस पर एवं एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुन्जे की स्मृति में शांतिनाथ जैन भवन, गांधी चौक महासमुंद में सर्व हिन्दू समाज महासमुंद द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में युवा साथियों के साथ ही दिव्यांग जनए महिलाओं एवं नगर के थाना प्रभारी टीआई शारद दुबे ने भी अपना रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने के लिए सर्व हिंदू समाज एवं उनके सहयोगी जिसमें आशीर्वाद ब्लड बैंक सेंटर,शाशवत सेवा ग्रुप, जैन समाज,सिक्ख समाज,चन्द्राकर समाज,स्वाध्याय भवन समिति, टेक्स बार एसोसिएशन, नव वर्ष आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए।


अन्य पोस्ट