महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 जून। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिले में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा महासमुंद, कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार, उपाध्यक्ष भूपेंद्र राठौर, चेयरमेन संदीप दीवान, कोषाध्यक्ष पारस चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं जिला संगठक डा.अशोक गिरि गोस्वामी तथा मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ.रेणुका गहने के नेतृत्व में कल जिला चिकित्सालय महासमुंद स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर रेडक्रॉस प्रभारी एच आर वर्मा, अजय राजा, वालंटियर्स एवं समाजसेवियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस प्रबंध समिति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, प्रेम नारायण चंद्राकर, अभिषेक पांडेय सदस्य, आकाश पांडेय, मनीष शर्मा, शशिकला कोशाम सहित कई अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में डॉ.दिलजीत गुरदत्ता ब्लड बैंक प्रभारी, खिलेश्वर चंद्राकर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, सुनील साहू ब्लड काउंसलर, एमएल चक्रधारी, भुवनेश्वर साहू लैब सहायक, एकार्यालय सहायक तेजलाल देवांगन, कुंदन थानेकर, द्वारिका प्रसाद सिन्हा, महामाया रक्तदान समिति महासमुंद एवं संतोष कुमार सेन मां चंडी रक्तदान समिति बागबाहरा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।