महासमुन्द

मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल-द्वारिकाधीश
15-Jun-2025 3:40 PM
मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल-द्वारिकाधीश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 बागबहारा, 15 जून। खल्लारी विधानसभा के विधायक व पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को देश की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल बताया।

 उन्होंने दावा किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति , अर्थ व्यवस्था , कृषि ,स्वास्थ्य, शिक्षा , रोजगार , महँगाई आदि मुद्दों पर सरकार की नीतियों से देश की जनता को केवल निराश किया है ।

 

उन्होंने कहा -डबल इंजन की सरकार भी हर मोर्चे पर विफल हो रही है । किसनों से पहले  प्रशासन के माध्यम से रवि फसल लेने से रोकने का प्रयास किया गया किसान नहीं माने तो अघोषित विधुत कटौती कर रवि फसल लेने से रोका गया जिससे किसानों के रवि फसल को बड़े पैमाने पर क्षति पहुँची , शासन के ग़लत नीतियों के कारण रवि फसल का  उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण किसान कर्ज तले दबते जा रहे है । साय सरकार किसानो की समस्या व पीड़ा नहीं समझ पा रही है। रोजगार के सारे अवसर बंद किए जा रहे है यहाँ तक निजी क्षेत्रों मे भी रोजगार उपलब्ध नही है ,बेरोजगारी का आलम अपनी चरम सीमा पर है । पढ़ लिखकर नौजवान सडक़ पर भटक रहे हैं। देश व प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है , क्राइम रिकॉर्ड सर चढ़ कर बोल रहे हैं। शिक्षा नीति के कारण शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है, स्वास्थ्य व्यवस्था में भी किसी प्रकार का सुधार होते नहीं दिख रहा है । महँगाई अपने चरम सीमा पर है जिसके कारण आम जनता आर्थिक बोझ तले दबते जा रही है । छत्तीसगढ़ की सभी संपदा पर भाजपा सरकार के उद्योगपति मित्रों के नजऱ में है, उन्हें बंदरबाट कर संपदा का मालिक बनाया जा रहा है ।


अन्य पोस्ट