महासमुन्द

मोदी सरकार के 11 साल, इतिहास का स्वर्णिम अध्याय-अलका
14-Jun-2025 9:49 PM
मोदी सरकार के 11 साल, इतिहास का स्वर्णिम अध्याय-अलका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 बागबहारा, 14 जून।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 वर्ष तक कार्यकाल संकल्प से सिद्धि गरीब कल्याण सुशासन का सफर है।

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अलका चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल ऐतिहासिक आयुष्मान 11 वर्ष के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब देश भ्रष्टाचार घोटाले के आकंठ में डूबा हुआ था, तब देश की बागडोर मोदी जी ने संभाली।

 पहले ही दिन से कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारंभ कर दिया। आज गरीबी 27 फीसदी कम होकर 5 फीसदी रह गई है। अति गरीबी में 80 फीसदी की कमी आई है।

प्रधानमंत्री आवास जो गरीबों का सपना सर पर छत होने का है, शहर गांव में हर गरीब को पक्का मकान देने वाला विश्व का पहला देश भारत है। महिलाओं के सम्मान स्वाभिमान सशक्तिकरण की योजना विश्व की सबसे लोकप्रिय योजना प्रधानमंत्री योजना उज्ज्वला योजना में 10 करोड़ महिला बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाए पर्यावरण की रक्षा की, 12 करोड़ शौचालय का निर्माण हुआ, 56 करोड़ बैंक खाता महिलाओं के नाम पर प्रधानमंत्री जनधन योजना अंतर्गत खुलवाया गया, 81 करोड़ गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना तहत दिया जा रहा है ।

 

प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन अंतर्गत गांव-गांव में पेयजल की व्यवस्था की गई है। कोरोनाकाल में मुफ्त कोरोना के तीन-तीन वैक्सीन उपलब्ध कराते हुए विश्व के अन्य देशों को मानवीय आधार पर दवाई एवं वैक्सीन दिया गया।

आगे कहा कि 42 करोड़ लोगों को मुफ्त 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान कार्ड तहत लाभान्वित हुए हैं। किसान सम्मान  निधि से किसान भाई आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35ए का हटना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण जो अकल्पनीय था, उसे साकार किया।

 पाकिस्तान के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान चलाकर विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत को विश्व के समांतर लाना, चंद्रयान 3का सफल परीक्षण कर भारत को विश्व महाशक्ति के रूप में स्थापित किया है। सौभाग्य योजना तहत 100 फीसदी घरों में विद्युतीकरण हुआ है। टेक्नोलॉजी से भारत को नई शक्ति मध्यम वर्ग का जीना आसान, इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बेहतर पर्यावरण, सतत विकास, इन सभी कार्यों में मोदी जी के सफल 11 वर्ष के कार्यकाल की देन है । हम समग्र रूप से कह सकते हैं इन 11 वर्षों का मोदी जी का कार्यकाल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में लिखा जाएगा।     


अन्य पोस्ट