महासमुन्द

दो मामलों में 2 गौ तस्कर गिरफ्तार
14-Jun-2025 3:54 PM
दो मामलों में 2 गौ  तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14जून। सिंघोड़ा पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ  एक अभियान तहत कार्रवाई करते हुए दो मामलों में 2 गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।

 सिंघोड़ा पुलिस द्वारा पशु तस्करों के विरूद्ध 7 फरवरी 2025 को थाना सिंघोड़ा के अपराध क्रमांक 13फरवरी 25 एवं दिनांक 19 फरवरी 25 अपराध क्रमांक 15-2025 धारा छग कृषक परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 के तहत् दो प्रकरणों में कार्यवाही कर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है और प्रकरण में इंड टू एण्ड कार्यवाही करते हुए संलिप्त आरोपियों की लगातार पता तलाश में जुटी है।

 

सिंघोड़ा पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ  एक अभियान तहत कार्यवाही करते हुये थाना सिंघोड़ा की टीम ने दो मामलों में 2 गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुये गरफ्तार कर जेल भेजा है। जिनके कब्जे से दो प्रकरणों में लगभग 60 नग गौ वंश को तस्करों से बरामद कर छुड़ाया गया है कुख्यात पशु तस्कर आरोपी शशिभूषण साहू मुरमुरी का निवासी एवं दूसरा आरोपी सुमित श्रीवास सारंगड़ जिले का निवासी है। इस संयुक्त प्रकरण में आडि़शा एवं पश्चिम बंगाल के कुछ गौ तस्कर फरार हंै जिनकी पतातलाश सरगर्मी से सिंघोड़ा पुलिस कर रही है। महासमुंद जिले का सरायपाली पश्चिम ओडि़शा राज्य के सीमा से लगे होने के कारण पूर्व में इस इलाके से अक्सर तस्करी होती रहती थी। आरोपी घने जंगल के रास्तों का इस्तेमाल कर ओडि़शा और पश्चिम बंगाल के रास्ते बूचडख़ानों तक गौ वंशो को भेजा करते थे। किंतु अब सिंघोड़ा पुलिस टीम द्वारा इस प्रकार के अवैध कारोबार को रोकने के लिए ओडि़शा छत्तीसगड़ बार्डर में अपनी सतत् निगरानी रखी हुई है और गौ तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।  पुलिस का कहना है कि पशु तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार से अभियान को जारी रखकर कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट