महासमुन्द

पाठ्यपुस्तकों में अब बारकोड के जरिए ट्रेकिंग सिस्टम लागू: किताबें कब आईं, बच्चों को कब बंटी समेत सब कुछ ट्रेस होगा
14-Jun-2025 3:11 PM
पाठ्यपुस्तकों में अब बारकोड के जरिए ट्रेकिंग सिस्टम लागू: किताबें कब आईं, बच्चों को  कब बंटी समेत सब कुछ ट्रेस होगा

किताबों को रद्दी में बेच दिया गया, या फेंक दिया गया तो संबंधित स्कूल पकड़ में आ जाएगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 जून। अब कोई स्कूल की किताबों को रद्दी में बेचेगा तो बेचने वाले पकड़े जाएंगे। क्योंकि पुस्तकों में अब बारकोड के जरिए ट््रेकिंग सिस्टम लागू हो चुका है। अत:पुस्तकें कब पहुंची, बच्चों को कब बांटी गई तथा स्कूल के स्थान पर कहीं और तो नहीं चली गई, इसका पूरा हिसाब विभाग के पास रहेगा। यदि पुस्तकें किसी कबाड़ी को बेची भी गई या फेंक दी गई हो तो भी पता चल जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार कक्षा पहली ली से दसवीं तक कुल 44 हजार पुस्तकें पहुंची हैं। इनमें से 15 हजार पुस्तकें स्कूलों में पहुंचाई जा चुकी है। इस साल पहली से दसवीं तक की सारे पाठ्य पुस्तकों में एक यूनिक नंबर और बारकोड होगा। इस बारकोड की खासियत यह होगी कि पुस्तक को स्कैन करते ही पता चल जाएगा कि उक्त पुस्तक किस विद्यालय की है। ऐसे में सरकारी पुस्तकों के वितरण में गड़बड़ी करना अब आसान नहीं होगा। अगर किसी स्कूल द्वारा इन किताबों को बच्चों को बांटने के बजाय रद्दी में बेच दिया जाएगा या फेंक दिया जाएगा तो संबंधित स्कूल पकड़ में आ जाएगा।  कहा जा रहा है कि किताबों की गड़बड़ी रोकने के लिए इस ट्रेकिंग सिस्टम की शुरूआत की गई है। गौरतलब है कि पिछले साल कुछ जिलों में सरकारी स्कूल की हजारों किताबें रद्दी में पाई गई थी। ऐसी गड़बड़ी फिर न हो और जरूरत के हिसाब से पुस्तकें छपे, इसके लिए पाठ्य पुस्तक निगम ने इस बार टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है। इसे चुक ट्रेकिंग सिस्टम का नाम दिया गया है। प्रत्येक पुस्तक पर एक बारकोड और एक आईएसबीएन इंटरनेशनल स्टैण्डर्ट बुक नंबर छपा होगा। इस बारकोड को मोबाइल से स्कैन करते ही यह पता लगाया जा सकेगा कि वह किताब कब और कहां छपी, किस स्कूल को भेजी गई और कितने समय में छात्र तक पहुंची। इस तरह स्कूलों में किताब पहुंचने के बाद सबसे पहले शिक्षक हर एक किताब को पहले अपने मोबाइल के जरिए एक साफ्टवेयर की मदद से स्कैन करेंगे। इसमें स्कूल का यूडाइस समेत अन्य जानकारी भरेंगे। इसके बाद ही बच्चों को बांटेंगे। 

इससे उक्त विद्यालय की सारी जानकारी उक्त बारकोड में फोड हो जाएगी। ऐसे में जब भी उस किताब को स्कैन किया जाएगा तो पता लगा कि उक्त किताब किस विद्यालय को भेजी गई थी और किस सत्र में भेजी गई थी।  सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली कक्षा से ही किताब मुफ्त में मिलती है। पाठ्यपुस्तक निगम की ओर से यह किताबें सरकारी स्कूलों को हर साल भेजती है। इसी तरह प्राइवेट स्कूलों में सरकारी किताबें पढ़ाने के बजाए निजी पब्लिकेशन की किताबें पढ़ाई जाती है और कई निजी स्कूल सरकारी किताबों को मना करते हैं। लेकिन अब सभी स्कूलों को सरकारी पुस्तकें ही पढ़ाई लिए जिले में संकुल समन्वयकों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। पाठ्यपुस्तकों में बारकोड के जरिए ट्रेकिंग सिस्टम को लागू किया गया है। 

संकुल समन्वयकों को ट्रेनिंग देकर नई सिस्टम के बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है ताकि पुस्तकों की पहुंच और गड़बड़ी को रोका जा सके।


अन्य पोस्ट