महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 जून। युक्तियुक्तकरण के विरोध में छग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा युक्तियुक्तरण का विरोध करने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसके द्वितीय चरण में महासमुंद जिले के आंदोलन प्रभारी द्वारिकाधीश यादव विधायक खल्लारी, सरासपाली विधायक चातुरी नंद के आतिथ्य में जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चन्द्राकर के नेतृत्व में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम कांग्रेसियों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
अपने उद्बोधन में कार्यक्रम प्रभारी द्वारिकाधीश यादव ने आरोप लगाया कि छग की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने का षडय़ंत्र भाजपा सराकर के शिक्षा मंत्री द्वारा किया जा रहा है।
विषय विशेषज्ञों से बच्चों की पढ़ाई नहीं करवा कर छात्रों को कमजोर करने की नीति अपनाई जा रही है। गणित के शिक्षकों से विज्ञान की पढ़ाई और अंग्रेजी के शिक्षकों से संस्कृत व हिंदी की पढ़ाई करवाने का षडय़ंत्र हो रहा है। ताकि बच्चों के पालकों का शासकीय स्कूल से मोह भंग होकर अपने बच्चों को महंगे बीजेपी से जुड़े कारोबारियों के स्कूल में भर्ती करें और यह व्यापारी स्कूल के संचालक पालकों से मनमाने फीस की वसूली करे। कहा कि बीजेपी सरकार देश के भविष्य बच्चों को शराब के नशे में लिप्त करना चाह रही है ताकि बच्चे उच्चशिक्षित न हो सके। शासकीय स्कूल में कोई टीचर से कोई भी विषय को पढ़ाई करवा देंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं भाजपा की सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। भूपेश बघेल की सरकार ने राज्य के शासकीय स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई आरंभ की थी जिसे भाजपा सरकार मिटाने में लगी हुई है। इससे राज्य के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। घेराव व प्रदर्शन में पूर्व शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, खिलावन साहू, भूपेन्द्र कुर्रे, करण दीवान, संतोष पटेल, संजय शर्मा, मोहित ध्रुव, आर एन चंद्राकर, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मनोजकांत साहू, प्रवीण चंद्राकर पूर्व सरपंच, ब्रिजेन बंजारे,ममता चंद्राकर, भूमिका ध्रुव, कातिका पैकरा सचिव शहर कांग्रेस, जयश्री बैनर्जी सेवादल, हरिशंकर साहू, पंकज बीसी, देवेंद्र सरपंच, रवि यादव, मोती चंद्राकर साहूए,अनुराग चंद्राकर, आकाश निषाद, टोमन सिंह कागजी, संतोष धीवर, बसंत चंद्राकर,युवराज साहू,भानु सोनी इत्यादि ।
कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
आभार प्रदर्शन डॉ. रश्मि चन्द्राकर ने किया।