महासमुन्द

सहायक विस्तार अधिकारीभर्ती परीक्षा 15 को
10-Jun-2025 4:12 PM
 सहायक विस्तार अधिकारीभर्ती परीक्षा 15 को

महासमुंद, 10जून।  छत्तीसगढ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित सहायक विस्तार अधिकारी (एडीईओ) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार 15 जून को पूर्वान्ह 10 से 12.15 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा महासमुंद जिले के निर्धारित 37 परीक्षा केंद्रों में एक ही पाली में सम्पन्न होगी। जिले से कुल 10066 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सुगम एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

 

कलेक्टर ने संबंधित सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए निर्वहन करने निर्देशित किया है।


अन्य पोस्ट