महासमुन्द

शिक्षक सुजीत कुमार मन्नाडे का निधन, घर पहुंच दी आर्थिक सहायता
10-Jun-2025 4:11 PM
शिक्षक सुजीत कुमार मन्नाडे का निधन, घर पहुंच दी आर्थिक सहायता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10जून। हाल ही में एक सडक़ दुर्घटना में महासमुंद विकासखंड उच्च प्राथमिक शाला परसाडीह के शिक्षक सुजीत कुमार मन्नाडे का असमय निधन हो गया। इस दुखद घटना से शिक्षा परिवार शोकाकुल है।

 

स्वर्गीय श्री मन्नाडे की पत्नी निर्मला मन्नाडे को शासन की संवेदनशील योजनाओं के अंतर्गत पचास हजार रुपए की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि उनके निवास पर पहुंचकर जिला शिक्षा अधिकारी विजय  कुमार लहरे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक निर्वाण दास मानिकपुरी,  सहदेव राम ध्रुव एवं प्रधान पाठक रीना वासनिक भी उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि स्वर्गीय सुजीत कुमार मन्नाडे के योगदान को शिक्षा विभाग ससम्मान याद करता रहेगा।


अन्य पोस्ट