महासमुन्द
शहीद आकाश की शहादत पर महासमुंद स्तब्ध
09-Jun-2025 8:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 जून। कुछ साल पहले महासमुंद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे आकाश राव गिरपुंजे के नक्सली हमले में शहीद होने की खबर से महासमुंद जिला शोक में है। विभिन्न संगठनों और आम लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि देने का क्रम सोशल मीडिया में जारी है।
वे बहुत ही व्यवहार कुशल अधिकारी थे। महासमुंद में जब तक रहे अपनी कार्यकुशलता और सरल व्यवहार से जाने जाते थे। यहां से तबादले के बाद भी उनका महासमुंद के लोगों से बातचीत जारी थी। उनकी शालीनता और कुशल व्यवहार को महासमुंद हमेशा याद रखेगा।
ज्ञात हो कि सुकमा में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एडिशनल एसपी आकाश राव गिरेपुंजे शहीद हो गए। इसके अलावा टीआई, और कुछ जवान घायल हो गए। आकाश की शहादत पर महासमुंद स्तब्ध है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे