महासमुन्द

पौधरोपण व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम
07-Jun-2025 4:26 PM
पौधरोपण व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 जून। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम गुडरूडीह में पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद, वन विभाग महासमुंद एवं रिलायंस फाउंडेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में ष्ष्लगभग 125 महिलाएं, 45 पुरुष किसान एवं 25 बच्चे, उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वन विभाग महासमुंद द्वारा इस कार्यक्रम के लिए 188 पौधे नि:शुल्क प्रदान किए गए जिनका रोपण सभी प्रतिभागियों द्वारा किया गया। इस दौरान रमाकांत ध्रुव, परमेश्वर ध्रुव, हीरालाल ध्रुव, सावित्री ध्रुव, बुधिया ध्रुव, नारायण पटेल, तुलाराम ध्रुव, ललिता ध्रुव, सुशीला ध्रुव शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन रिलायंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार सिंह ने किया।


अन्य पोस्ट